फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की अवैध बिक्री के खिलाफ किया प्रदर्शन

Sat, 13 Feb 2016 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पाबौ
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में हो रही शराब की अवैध बिक्री के खिलाफ चपलोड़ी बाजार और दुमका गांव की महिलाओं ने एक बार फिर अवैध शराब के खिलाफ आवाज उठाई है। महिला मंगल दल चपलोड़ी की अध्यक्ष  उर्मिला देवी, विनीता देवी, दुमका की ग्राम प्रधान बीना देवी आदि ने कहा कि प्रशासन की लापरवाही से क्षेत्र में अवैध शराब का धंधा खूब फल-फूल रहा है। कुछ लोग सुबह से ही शराब पीकर उधम मचाना शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन



 महिलाओं की ओर से प्रशासन से कई बार क्षेत्र में हो रही अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग उठा चुकी है। बावजूद इसके  प्रशासन और आबकारी विभाग इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है। प्रदर्शनकारियों में लीला रावत, मुन्नी देवी, संकरी देवी, कबोत्री देवी, सोना देवी, पिंकी देवी आदि शामिल थे। क्षेत्रवासी  विनय रावत और सुरेंद्र नौटियाल ने भी प्रशासन से शराब की अवैध बिक्री को रोकने शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें