लैंसडौन। विधिक सेवा समिति लैंसडौन की ओर से कोतवाली परिसर में क्षेत्रवासियों के साथ आयोजित बैठक में पर्यावरण का महत्व बताया गया। न्यायिक अधिकारी ने आम लोगों से पर्यावरण की रक्षा करने के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया।
कोतवाली परिसर में आयोजित बैठक में सिविल जज प्रिया शाह ने आम लोगों से कहा कि स्वच्छ पर्यावरण, मानव जीवन के लिए अत्यंत जरूरी है। सभी लोगों की जिम्मेदारी है कि वे अपने आसपास के पर्यावरण को स्वच्छ रखें। प्रदूषित पर्यावरण मानव जीवन के लिए खतरनाक है। स्वच्छ पर्यावरण से स्वच्छ हवा हमें मिलेगी, तो ही हमारा जीवन सुरक्षित हो सकेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सड़कों पर गंदगी न फैलाएं। कूड़ा करकट को एकत्र कर निर्धारित कूड़ा दानों पर ही डालें। उन्होंने पर्यावरण से संबंधित विधिक प्रावधानों की भी जानकारी दी। इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार आदि मौजूद रहे। संवाद