फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: बच्चों ने प्रस्तुत किए कार्यक्रम

Sun, 15 Nov 2026 06:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। बाल दिवस के अवसर पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों और सामाजिक संगठनों की ओर से कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने के साथ खेल गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस सिलसिले में आईटीडीए कैल्क, अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ इंग्लिश लैंग्वेज और बुरांश कोचिंग की ओर से आयोजित समारोह में विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच पांडव नृत्य और मां नंदा देवी राजजात यात्रा की झांकी मुख्य आकर्षण रही। निदेशक डॉ. नंद किशोर जखमोला, अनीता जखमोला और अरविंद दुदपुडी ने बच्चों को प्रोत्साहित किया। वहीं रोटरी क्लब की ओर से राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर-1, नजीबाबाद रोड में भी कार्यक्रम हुआ। महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा। प्रधानाचार्य संजीव पांडेय मौजूद रहे। कलालघाटी पुलिस चौकी की टीम ने झंडीचौड़ पूर्वी स्थित भारती देवी एजुकेशनल फाउंडेशन पहुंचकर दिव्यांग बच्चों के साथ बाल दिवस मनाया और बच्चों को साइबर सुरक्षा के बारे में बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें