फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: पर्यटकों के लिए खुले कार्बेट के सोनानदी और पाखरो जोन

Sun, 15 Nov 2026 06:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

केटीआर के वन अधिकारियों और कर्मचारियों ने पर्यटकों का किया स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। रविवार से कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के सोनानदी वन्यजीव विहार का वतनवासा-हल्दूपड़ाव जोन और पाखरो पर्यटन जोन पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। गेट खुलते ही जंगल की सैर, वन्यजीवों का दीदार और रोमांच से भरपूर सफर का इंतजार कर रहे पर्यटक जिप्सी सफारी का लुत्फ उठाते हुए वतनवासा और पाखरो गेट पहुंचे। केटीआर के अधिकारी और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

रविवार से कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (केटीआर) के सोनानदी वन्यजीव विहार का वतनवासा-हल्दूपड़ाव जोन और पाखरो पर्यटन जोन पर्यटकों के लिए खोल दिए गए हैं। मानसून सत्र के कारण 15 जून को बंद किए गए इन पर्यटन जोन में अब एक बार फिर जंगल सफारी की रौनक लौट गई है। वतनवासा गेट पर केटीआर के सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) और पाखरो गेट पर एसीएफ अनामिका बुक्करवाल की अगुवाई में वन कर्मियों ने पर्यटकों का स्वागत किया। उन्होंने पर्यटकों को बताया कि यहां उन्हें बाघ, तेंदुए, हाथी समेत कई वन्यजीवों और विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों को देखने का अवसर मिलेगा। बताया कि वतनवासा-हल्दूपड़ाव जोन को सोनानदी वन्यजीव अभयारण्य के नाम भी जाना जाता है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता, घने जंगल और वन विश्राम गृह पर्यटकों के आकर्षण के मुख्य कारण हैं, जो उन्हें शांत और यादगार अनुभव प्रदान करते हैं।
विज्ञापन

.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें