फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: दूसरे दिन भी चला अभियान, 36 अतिक्रमणकारियों के किए चालान

विज्ञापन
कोटद्वार के गोखले मार्ग पर सीओ जीएल कोहली के नेतृत्व में अतिक्रमणकारियों के चालान काटती कोतवाली - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
एसएसपी पौड़ी के निर्देश पर शहर के गोखले मार्ग से अतिक्रमण हटाने के लिए शुक्रवार को दूसरे दिन भी पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान सड़क पर अतिक्रमण करने वाले 36 अतिक्रमणकारियों के चालान काटे गए। गोखले मार्ग को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए डेढ़ सेक्सन पीएसी के जवानों के साथ एक उपनिरीक्षक तैनात रहे। अतिक्रमण हटने से अब यहां आवाजाही सुगम होने लगी है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह सीओ जीएल कोहली के नेतृत्व में पुलिस और पीएसी के जवानों ने गोखले मार्ग को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने सड़क पर फड़ लगा फल-सब्जी बेच रहे अतिक्रमणकारियों को खदेड़ दिया। साथ ही नालियों पर अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों को भी सख्त हिदायत दी और उनके चालान काटे। सीओ ने दुकानदारों, मार्ग पर फल और सब्जी की फड़ लगाने वालों से अतिक्रमण न करने, व्यापारियों से नाली के ऊपर सामान न लगाने के निर्देश भी दिए। कहा कि नालियों के बाहर सामान दिखाई दिया तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीओ जीएस कोहली ने कहा कि गोखले मार्ग को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए लगातार अभियान जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान 16 अतिक्रमणकारियों के चालान किए गए। अतिक्रमण हटाने के दौरान पीएसी के जवान मौके पर तैनात रहे। दोपहर बाद सीओ (यातायात) विभव सैनी के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस ने गोखले मार्ग पर अभियान चलाकर अतिक्रमणकारियों के साथ ही नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के चालान कर जुर्माना वसूला। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान 20 लोगों के चालान काटे गए।
गोखले मार्ग से हटे तो पटेल मार्ग पर जमाया कब्जा
कोटद्वार। पुलिस प्रशासन की ओर से गोखले मार्ग से फल-सब्जियों की फड़ व सब्जी मार्केट हटाने के बाद फल सब्जी वालों ने अपनी फड़ें और ठेलियां पटेल मार्ग पर लगानी शुरू कर दी हैं, जिससे इस मार्ग की हालत भी गोखले मार्ग जैसे होने लगी है। स्थिति यह है कि मार्ग से निकलना मुश्किल हो रहा है जिससे यहां दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। वहीं सुबह के समय तो इस मार्ग पर स्थित चित्रहार चौराहे पर खासा जाम लग रहा है। यहां तैनात पुलिस कर्मी को भी हटा दिए जाने से ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई है। मानपुर, पदमपुर और भाबर से आने वाले वाहन कई घंटे तक जाम में फंस रहे हैं। नागरिक मंच के अध्यक्ष सीपी नैथानी, गोविंद डंडरियाल, अतुल भट्ट आदि ने नगर निगम और पुलिस प्रशासन से पटेल मार्ग से अतिक्रमण हटा मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारु बनाने की मांग की। वहीं सीओ जीएल कोहली ने कहा कि नगर के मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए कार्रवाई की जा रही है। पटेल मार्ग पर भी यातायात व्यवस्था सुचारु बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें