फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंजरे में कैद हुआ गुलदार

Tue, 07 Feb 2017 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
विज्ञापन
गुलदार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यमकेश्वर। यमकेश्वर ब्लाक के ग्राम डेवराना में वन विभाग ने पिंजरे में एक गुलदार को कैद किया है। वन विभाग ने गुलदार की मेडिकल जांच कराने के बाद लैंसडौन के जंगल में छोड़ दिया है। गुलदार के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

26 जनवरी को गुलदार ने ग्राम डेवराना में अमरीश के तीन वर्षीय पुत्र अभिषेक को अपना शिकार बनाया था। अभिषेक का शव 27 जनवरी को घर से 500 मीटर दूर झाड़ियों में मिला। उसके बाद वन विभाग लालढाग रेंज ने गांव के पास दो पिजरे तथा कैमरे लगा दिए थे। सोमवार रात करीब साढ़े बारह बजे गुलदार डेवराना के प्राथमिक विद्यालय के पास पानी की टंकी के पास लगाए गए पिंजरे में फंस गया।
रेंजर लालढाग रेंज रमेश कुकरेती ने बताया कि पकड़ा गया गुलदार पांच वर्ष का है। पकडे़ जाने के बाद उसका मौके पर मेडिकल कराया गया और डीएफओ के आदेश के बाद उसे जंगल में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें