फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात की टैक्सी गिरी, एक की मौत

Sat, 30 Apr 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
गडरी गांव से बारात लेकर वापस बहेली गांव जा रही एक टैक्सी कोला गांव के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक बाराती की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर होने से उन्हें श्रीनगर मेडिकल कालेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन


पौड़ी के  प्रभारी तहसीलदार आशीष घिल्डियाल ने बताया कि शुक्रवार देर रात एक टैक्सी किमलगढ़ी पट्टी के गडरी गांव से बारात लेकर वापस बहेली गांव जा रही थी। रात को करीब साढे़ नौ बजे यह टैक्सी कोला गांव के समीप अनियंत्रित होकर ढाई सौ फीट नीचे खाई में जा गिरी।

हादसे में पांग निवासी राजेंद्र सिंह (68) पुत्र कुंदन सिंह, बहेली निवासी अमित (28) पुत्र बलवीर सिंह, दिलबर सिंह (38 ) पुुत्र मोहन सिंह, गिरीश (26) पुत्र बचन सिंह, गजपाल सिंह (65) पुत्र सुंदर सिंह, पातल गांव निवासी सुरेंद्र सिंह (34) पुत्र प्रताप सिंह घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। इनमें राजेंद्र सिंह, गजपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, गिरीश की हालत ज्यादा गंभीर होने से उन्हें श्रीनगर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। इनमें राजेंद्र सिंह की श्रीनगर में मौत हो गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें