फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: चिड़ियापुर पहुंचकर खराब हो गई पटियाला जा रही बस

Mon, 21 Sep 2026 05:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
आए दिन खराब हो रहीं बसें, यात्री हो रहे परेशान
विज्ञापन

कोटद्वार। लंबे रूट पर जाने वाली बसों की फिटनेस पर हर दिन सवाल खड़ा हो रहा है। दरअसल कोटद्वार से पटियाला जा रही रोडवेज बस के चिड़ियापुर पहुंचकर खराब हो जाने पर यात्री परेशान रहे।
कोटद्वार से केंद्र शासित राज्य दिल्ली व चंडीगढ़ के अलावा हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद, राजस्थान के जयपुर, यूपी की फिल्म सिटी नोएडा, हिमाचल के पावंटा साहिब, पंजाब के अमृतसर और पटियाला के लंबे रूट पर एकल बसों का संचालन किया जाता है। इन रूटों पर चलने वाली बसों की फिटनेस पर आए दिन सवाल खड़े हो रहे हैं। पिछले दिनों में चंडीगढ़ की बस चंडीगढ़ में खराब हो गई थी। अब कोटद्वार से पटियाला जा रही रोडवेज बस नजीबाबाद-हरिद्वार के बीच चिड़ियापुर में पहुंचकर खराब हो गई। बस आगे नहीं बढ़ पाने पर इसकी सूचना कोटद्वार डिपो को दी गई।
विज्ञापन

गनीमत रही कि उस समय चंडीगढ़ रूट पर संचालित होने वाली बस कोटद्वार डिपो पर उपलब्ध थी। यह बस चिड़ियापुर पहुंची, तो पटियाला बस के यात्रियों को इस बस में शिफ्ट कर गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इससे पहले तकनीकी रूप से खराब बस आगे नहीं बढ़ पाने के कारण यात्रियों ने बस के चालक-परिचालक से नाराजगी व्यक्त की। लंबे रूट पर संचालित होने वाली एकल बसों की उचित मरम्मत नहीं होने का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वहीं, फोरमैन खुशीराम का कहना है कि बसों की बेहतर मरम्मत के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। कभी-कभी सामान के अभाव में बसाें को फिट कर रूट पर भेजने में विलंब हो जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें