फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन में बने सामान का देशवासी करें बहिष्कार

Thu, 06 Oct 2016 09:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
विज्ञापन
कोटद्वार में रैली निकालकर चीन निर्मित सामान के बहिष्कार का आह्रान करते छात्र-छात्राऐं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पाकिस्तान के साथ मिलकर भारत पर दबाव बनाने के लिए नदी का पानी बंद करने के विरोध में महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री पब्लिक स्कूल के छात्रों ने चीन में निर्मित सामान का बहिष्कार करने का आह्वान किया। छात्र-छात्राओं ने शहर में रैली निकालकर देशवासियों से किसी भी कीमत पर चीन निर्मित सामान न खरीदने की अपील की।
विज्ञापन


चीन के खिलाफ आक्रोश रैली निकालकर छात्रों ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा। कहा कि जिले में चीन से निर्मित सभी सामानों का आयात बंद करवाया जाए।

छात्र-छात्राओं और अध्यापकों ने बृहस्पतिवार को विद्यालय परिसर से तहसील मुख्यालय तक रैली निकाली। कहा कि भारत चीन के उत्पादों का सबसे बड़ा बाजार है। ऐसी स्थिति में चीन को सबक सिखाने के लिए हमें चीन निर्मित उत्पाद नहीं खरीदने चाहिए। दीपावली पर हमें स्वदेशी वस्तुओं को खरीदकर चीन को उसकी करतूतों का जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन


अगर हम दीपावली पर चीनी उत्पाद नहीं खरीदेंगे तो चीन का हजारों करोड़ रुपयों का नुकसान होगा। आक्रोश रैली में इस मौके पर पंकज नेगी, नितिन नेगी, गजेंद्र सिंह, प्रशांत तिवारी, आशीष डोबरियाल, धीरज जलाल, बीएन खरे, निर्मला बिष्ट, इंदु माहेश्वरी, किरन पंवार, सोनिया, सरिका, सुमेधा, रेखा सेमवाल, लक्ष्मी रावत, बीना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें