फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: पांच दिन से लापता युवक का शव खाई में पड़ा मिला, खबर मिलते परिवार में पसरा मातम

Tue, 08 Apr 2025 01:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जयहरीखाल (कोटद्वार)

सार

सुनील कुमार ने अपने भांजे की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस को बताया था कि उनका भांजा नीरज कुमार पुत्र शशि प्रसाद, निवासी ग्राम सरासू, जिला पौड़ी 31 मार्च को उनके घर आया था। एक अप्रैल को वह अपने घर से निकला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
खाई (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच दिन से लापता युवक का शव खाई में पड़ा मिला। मृतक की पहचान ग्राम सरासू, जिला पौड़ी निवासी नीरज के रूप में हुई। युवक की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन


लैंसडौन थाना क्षेत्र के भेल्डा छोटा क्षेत्र निवासी सुनील कुमार ने लैंसडौन कोतवाली में अपने भांजे की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सुनील कुमार ने पुलिस को बताया था कि उनका भांजा नीरज कुमार पुत्र शशि प्रसाद, निवासी ग्राम सरासू, जिला पौड़ी 31 मार्च को उनके घर आया था। एक अप्रैल को वह अपने घर से निकला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। इसकी जानकारी मिलने पर नीरज की तलाश की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने लापता युवक की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश के प्रयास शुरू कर दिए थे।

रविवार सुबह थाना लैंसडौन की गुमखाल चौकी पुलिस को गुमखाल-फतेहपुर मार्ग पर जयहरीखाल डिग्री काॅलेज के निकट मुख्य सड़क से करीब 150 मीटर खाई में एक युवक का शव पड़ा मिला। सुनील ने मृतक की पहचान अपने भांजे नीरज कुमार के रूप में की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Kedarnath Heli Service:  फर्जीवाड़ा रोकने के लिए साइबर थाने में टीम गठित, बुकिंग करते समय रखें ये सावधानी
विज्ञापन


नीरज की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस को युवक के शव के पास से शराब की बोतल, एक छोटी शीशी, एक बैग व अन्य कुछ सामान पड़ा मिला। युवक के पास से मिले सामान को देखकर आशंका जताई गई है कि जहरीले पदार्थ के सेवन से युवक की मौत हुई है। मृतक का चेहरा काला पड़ा हुआ था। पंचनामा कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव कब्जे में ले लिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें