फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: स्मैक के साथ नशा तस्कर को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। राज्य को नशा मुक्त करने के अभियान के तहत सघन चेकिंग करने के दौरान पुलिस ने एक नशा तस्कर को करीब पांच ग्राम स्मैक के साथ पकड़ लिया। बरामद स्मैक की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई गई है। कोतवाल रमेश सिंह तनवार ने बताया कि उनके नेतृत्व में कोतवाली पुलिस और सीआईयू की टीम संयुक्त चेकिंग में जुटी थी।
विज्ञापन

संदिग्ध नजर आने पर एक व्यक्ति को रोककर पूछताछ की गई। उसने अपना नाम मो. इमरान, निवासी लकड़ी पड़ाव, कोटद्वार बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 4.95 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इमरान को गिरफ्तार कर उसके पास से बरामद स्मैक को सील किया गया। कोतवाल ने बताया कि आरोपी इमरान के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें