फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: कोटद्वार से लापता महिला का शव खोह नदी में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत शिब्बूनगर से लापता महिला का शव कोटद्वार से करीब 15 किमी दूर यूपी के कैंचीवाला गांव के पास खोह नदी में मिला है। परिजनों ने मृतका की शिनाख्त की। इसके बाद यूपी पुलिस ने शव को कोटद्वार कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। कोतवाली पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

एसआई शोएब अली ने बताया कि शिब्बूनगर निवासी सुनीता देवी (50) पत्नी करन सिंह बुधवार तड़के करीब 3:30 बजे बिना बताए घर से चली गई थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इस दौरान परिजनों को बृहस्पतिवार दोपहर यूपी के कैंचीवाला में खोह नदी में एक महिला के शव मिलने की सूचना मिली। जिस पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की।

परिजनों ने यूपी के बढ़ापुर चौकी पुलिस से पोस्टमार्टम कोटद्वार में कराने का आग्रह किया। जिस पर यूपी पुलिस ने शव को कोटद्वार पुलिस के सुपुर्द कर दिया। कोतवाली पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने परिजनों के हवाले से बताया कि महिला मानसिक रूप से बीमार थी और उनका उपचार चल रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें