फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: युवती से ठगी करने का आरोपी रानीखेत से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर मित्र बनाकर ठगी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को रानीखेत से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने स्वयं को सैनिक बताते हुए शादी का प्रस्ताव रखकर एक युवती से सवा लाख रुपये की ठगी की थी।
विज्ञापन


जून, 2025 में कोटद्वार निवासी एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि फेसबुक पर एक अपरिचित उसका मित्र बना। उसने स्वयं को भारतीय सेना में कार्यरत बताया था। मित्रता आगे बढ़ने पर कथित सैनिक ने उसके समक्ष विवाह का प्रस्ताव रख दिया। युवती ने बताया कि वह उसके झांसे में आ गई। इसका फायदा उठाकर फेसबुक मित्र ने उससे सवा लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।

वहीं, मित्र बनाकर ठगी करने के मामले को एसएसपी पौड़ी ने गंभीरता से लेते हुए युवती की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर उससे ठगी करने के आरोपी कथित सैनिक को गिरफ्तार करने के कोटद्वार पुलिस को निर्देश दिए थे। सीओ कोटद्वार निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण और कोतवाल रमेश तनवार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। मामले की विवेचना में आरोपी की पहचान भानुप्रकाश वर्मा उर्फ कमल निवासी रानीखेत, अल्मोड़ा के रूप में होने और उसके द्वारा युवती के साथ धोखाधड़ी कर ठगी करने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन




पुलिस को जांच में पता चला कि आरोपी पूर्व में उदयपुर में होटल में काम करता था। पुलिस टीम द्वारा भानुप्रकाश को रानीखेत से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआई दीपक सिंह पंवार के नेतृत्व में पुलिस बल शामिल रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें