फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: कैंट बोर्ड के नामित सदस्य का कार्यकाल छह माह के लिए बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन। छावनी परिषद के प्रशासन के संचालन के लिए नामित सदस्य का कार्यकाल छह माह के लिए बढ़ा दिया गया है। रक्षा मंत्रालय द्वारा निर्वाचित बोर्ड का कार्यकाल समाप्त होने के बाद बोर्ड का कामकाज सुचारू ढंग से चलाने के लिए नामित बोर्ड का गठन किया गया था। जिसका कार्यकाल 10 अगस्त, 2023 को समाप्त हो रहा है। 11 अगस्त से नए नामित बोर्ड को अपना कामकाज शुरू करना है।
विज्ञापन

छावनी परिषद की कार्यालय अधीक्षक विनीता जखमोला ने बताया कि नामित बोर्ड का कार्यकाल 11 अगस्त से 6 माह या नए बोर्ड के गठन तक बढ़ाया गया है। बोर्ड में पदेन अध्यक्ष, सीईओ बोर्ड के सचिव होते हैं। इसके अलावा जनता का एक प्रतिनिधि नामित सदस्य होता है। पूर्व में नामित सदस्य का कार्यकाल छह माह की अवधि तक के लिए बढ़ा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें