फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: बहुउद्देशीय शिविर में 10 शिकायतों का हुआ निस्तारण

Wed, 21 Jan 2026 06:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
87 को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ
विज्ञापन

विभिन्न प्रमाणपत्रों के लिए 13 लोगों ने किए आवेदन
कोटद्वार। रिखणीखाल ब्लॉक की न्याय पंचायत ढाबखाल में सोमवार को जन जन की सरकार, जन जन के द्वार कार्यक्रम के तहत बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। प्रशासन ने ग्रामीणों की समस्याओं को उनके द्वार पर ही सुनते हुए त्वरित समाधान सुनिश्चित किया।
विज्ञापन

बुधवार को लगे शिविर में प्राप्त 11 में से 10 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शिविर में वन क्षेत्राधिकारी रमेश चंद्र नेगी ने कहा कि बहुउद्देशीय शिविर से आमजन को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। नोडल अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी नवीन मैंदोला ने बताया कि विभागीय स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीणों को न केवल विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। कनिष्ठ उप प्रमुख निशा रावत, बीडीओ देवेश पंत, एबीडीओ पीसी असवाल, प्रधान खनेता रोशन नेगी, प्रधान घोटला निक्की सहित ग्रामीण उपस्थित रहे। संचालन एडीओ (पंचायत) सुनील कोटनाला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें