फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: शिविर में भाषा–गणित प्रश्नपत्र तैयार करने तकनीक बताई

Fri, 21 Nov 2025 05:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
जयहरीखाल। बीआरसी खुडोली में तीन दिवसीय अनुभवात्मक प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन शुक्रवार को भाषा एवं गणित विषयों के प्रश्न पत्र बनाने पर चर्चा की गई। प्रधानाध्यापकों को विषय अनुसार प्रश्नों की गुणवत्ता, संरचना और शिक्षण-अधिगम उद्देश्यों के अनुरूप प्रश्नपत्र तैयार करने की तकनीक बताई गई। सत्र के दौरान सड़क सुरक्षा पर भी ध्यान केंद्रित रहा। इस दौरान बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए इसका प्राथमिक शिक्षा स्तर से ही समावेशन को आवश्यक बताया। संदर्भदाताओं ने सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों को प्रस्तुत कर प्रतिभागियों को जागरूक किया और बच्चों को दैनिक शिक्षण गतिविधियों के माध्यम से सड़क सुरक्षा के मूल नियमों से परिचित कराने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें