जयहरीखाल। विकासखंड के अंतर्गत बीआरसी कीर्तिखाल में ब्लॉकस्तरीय प्रोजेक्ट आधारित बाल मेले का आयोजन किया गया। इसमें उच्च प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों ने प्रोजेक्ट प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा दिखाई।
बाल मेले का उद्घाटन प्रधानाचार्य अपूर्व कुमार कपाल ने किया। मेले में कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों ने गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान विषयों पर नवाचारपूर्ण मॉडल प्रस्तुत किए। गणित पर आधारित प्रोजेक्ट में सृष्टि व अमित ने प्रथम, मनीष व दिव्यांशु ने द्वितीय, अभिषेक व दीक्षांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सामाजिक विज्ञान पर आधारित प्रोजेक्ट में अभिषेक व श्रेयांश ने प्रथम, तेजप्रकाश ने द्वितीय, समर व अर्पित ने तृतीय स्थान पाया। विज्ञान पर आधारित प्रोजेक्ट में ईशान व संजय ने प्रथम, कृति व अंकित ने द्वितीय, हेमंत व अनुज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में जयवीर सिंह, मानवी कोटनाला, नीरज कुमार पांथिक, अजीत पाल का सहयोग रहा।