कोटद्वार के लालपानी में आयोजित वालीबॉल प्रतियोगिता में जूझते खिलाड़ी।
- फोटो : KOTDWAR
नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत लालपानी में शहीदों के स्मृति में आयोजित राज्य स्तरीय शीतकालीन ओपन वालीबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन छह टीमों के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
शनिवार को प्रतियोगिता का पहला मैच लालपानी और रिखणीखाल के बीच खेला गया, जिसमें रिखणीखाल ने लालपानी को 50-36 से परास्त किया। प्रतियोगिता का दूसरा मैच बुद्धापार्क कोटद्वार और मथुरापुर मोर जाफरा के मध्य खेला गया, जिसमें मथुरापुर मोर जाफरा की टीम ने बुद्धापार्क को 49-31 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का तीसरा मैच लालवाला और मवाकोट के बीच खेला गया, जिसमें लालवाला टीम ने मवाकोट को 50-43 से हराया। चौथा मैच लालपानी सी एवं कुमाल्डी के बीच खेला गया, जिसमें कुमाल्डी के टीम ने लालपानी सी टीम को 50-35 से मात दी। पांचवें मैच में कालागढ़ ने बागेश्वर को 50-30 से हराया। प्रतियोगिता का छठवें मैच लालपानी ए और देहरादून के मध्य खेला गया, जिसमें देहरादून की टीम ने लालपानी ए को 50-40 से पराजित कर अगले दौर में जगह बनाई। इस मौके पर प्रतियोगिता के आयोजक अशोक जखमोला, राजेंद्र सिंह पुंडीर, सतीश मलाशी, रेवानंद काला, शेर सिंह राणा, पंचम सिंह गुंसाई, सुनील रावत, आलोक, नीरज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।