फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों को मिलेगा पदोन्नति का मौका

Tue, 08 Dec 2015 08:49 PM IST
पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में पदोन्नति से वंचित रह गए वर्ष 2002 से पहले नियुक्त प्राथमिक शिक्षकों को शिक्षा विभाग की ओर से पदोन्नति का मौका दिया जाएगा। शर्त यह है कि इन शिक्षकों को पदोन्नति के बाद दूरस्थ ब्लाकों के विद्यालयों में अपनी सेवाएं देनी होगी।
विज्ञापन


प्राइमरी विद्यालयों में 31 दिसंबर, 2002 से पहले तैनात कई शिक्षकों की अभी तक पदोन्नति नहीं हो पाई है। कई बार आवेदन करने के बावजूद ये शिक्षक पदोन्नति से वंचित रह गए हैं। पौड़ी जिले में इस तरह के शिक्षकों की संख्या 100 से अधिक बताई जा रही है। विभाग के अनुसार थलीसैण, पोखड़ा, बीरोंखाल, नैनीडांडा और रिखणीखाल ब्लाकों के जूनियर हाईस्कूलों में शिक्षकों की कमी को देखते हुए शिक्षा विभाग इन शिक्षकों को पदोन्नति का मौका देने जा रहा है।
जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) कुंवर सिंह रावत ने कहा कि इन शिक्षकों को जूनियर हाईस्कूूलों में सहायक अध्यापक के पद पर पदोन्नति दी जानी है। इसके लिए उनसे उप शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से आवेदन मंगाए जा रहे हैं। पदोन्नति के बाद उनकी तैनाती दूरस्थ ब्लाकों के स्कूलों में की जाएगी। इससे पूर्व उनकी काउंसिलिंग भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें