फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं को लेकर विधायक दिलीप रावत से मिला शिक्षकों का प्रतिनिधि मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न समस्याओं को लेकर राजकीय शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल लैंसडौन विधायक महंत दिलीप रावत से मिला। ब्लॉक अध्यक्ष अब्बल सिंह रावत की अगुवाई में शिक्षकों ने प्रधानाचार्य के रिक्त पदों पर प्रतिवर्ष पदोन्नति करने की मांग की। कहा कि प्रदेश में स्थानांतरण एक्ट लागू होने के बावजूद वर्षों से दुर्गम में कार्यरत शिक्षकों का स्थानांतरण अभी तक सुगम में नहीं हो पा रहा है। शिक्षकों को शैक्षिक उन्नयन गोष्ठियों के लिए पूर्व में अवकाश दिया जाता था, लेकिन 2 वर्षों से अवकाश बंद कर दिया है। शीतलहर चल रही है और कोरोना महामारी फैल रही है, लेकिन सरकार ने सर्दियों की छुट्टी को रद्द कर दिया है। प्रतिनिधिमंडल ने मनमोहन सिंह चौहान, मुकेश रावत, अब्बल सिंह, डबल सिंह रावत, रतन सिंह बिष्ट, धीरेंद्र सिंह रावत, परितोष रावत, पंकज ध्यानी, आशीष खर्कवाल, कुलदीप सिंह नेगी, सुरेंद्र रावत, अखिलेश नेगी और राजेंद्र भंडारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें