फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान 15 कर्मी मिले नदारद, जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी सतपुली तहसील क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न विभागों के औचक निरीक्षण पर पहुंचे। इस दौरान बाहर धूप सेक रहे कई कर्मचारी भागकर अपनी कुर्सी पर बैठ गए। जबकि 15 कर्मचारी अपने कार्यालयों से नदारद मिले। एसडीएम ने तीन दिन के अंदर कर्मचारियों को कार्यालय में गैरहाजिर रहने का स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को एसडीएम संदीप कुमार सतपुली तहसील के अंतर्गत विद्युत विभाग, पीएमजीएसवाई, जल संस्थान और नगर पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण पर पहुंचे। इस दौरान धूप सेक रहे कर्मचारी भागकर अपनी कुर्सी पर बैठ गए। जबकि 15 कर्मचारी अपने कार्यालयों में नहीं मिले। एसडीएम सतपुली संदीप कुमार ने बताया कि विद्युत विभाग और नगर पंचायत कार्यालय सतपुली में एक-एक, पीएमजीएसवाई कार्यालय सतपुली में सात और जल संस्थान कार्यालय सतपुली में छह कर्मी बिना अवकाश स्वीकृति के नदारद पाए गए। इनमें जल संस्थान सतपुली में कार्यरत एक कर्मी उपस्थित पाया गया, लेकिन उक्त कर्मी के द्वारा 18 दिसंबर से आज तक उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर नहीं किए गए थे। सभी नदारद कर्मचारियों से तीन दिन के भीतर कार्यालय में अनुपस्थित रहने का स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें