विजेता टीमें 22 नवंबर को प्रांतीय प्रतियोगिता में लेंगी हिस्सा
कोटद्वार। भारत विकास परिषद की ओर से आयोजित भारत को जानो प्रतियोगिता का द्वितीय चरण संपन्न हो गया। नगरस्तरीय प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में टीसीजी पब्लिक स्कूल और जूनियर वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज उमरावनगर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
जूनियर वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज उमरावनगर के रोहित अग्रवाल, रक्षिता और अभिनव नेगी की टीम प्रथम रही। टीसीजी पब्लिक स्कूल की अर्पिता नेगी व आरोही और मदरलैंड एकेडमी की अंकिता नेगी व अदीप रावत की टीम संयुक्त रूप से द्वितीय रही। हैप्पी होम स्कूल के अथर्व सेमवाल और अंशुमन सिंह रावत की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
सीनियर वर्ग में टीसीजी पब्लिक स्कूल की अर्चिता काला और अक्षत नेगी की टीम प्रथम रही। सिद्धबली पब्लिक स्कूल के वैभव थपलियाल और आयुष सिंह द्वितीय, बाल भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल की अंकिता रावत और प्रिया नेगी की टीम तृतीय रही। मदरलैंड एकेडमी के ऋषि सिंह और शौर्य कुलाश्री को सांत्वना स्थान मिला।
प्रतियोगिता में नगर क्षेत्र के 24 विद्यालयों के करीब 72 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इससे पूर्व विद्यालय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता के प्रथम चरण में करीब 1795 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता संयोजक गोपाल बंसल ने बताया कि दोनों वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीमें 22 नवंबर 2026 को बहादराबाद (हरिद्वार) में आयोजित प्रांतीय प्रतियोगिता में कोटद्वार का प्रतिनिधित्व करेंगी।
आयोजन में हरीश मैंदोला, कैलाश चंद्र कुकरेती और विवेक कुकरेती का विशेष सहयोग रहा। परिषद अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, सचिव प्रदीप अग्रवाल, कैलाश चंद्र अग्रवाल, राजेंद्र जखमोला, सेवकराम मानुजा, राकेश मित्तल, टीआर पांथरी, बीना मित्तल, मीनाक्षी शर्मा, शीला कुकरेती और राजदीप माहेश्वरी मौजूद रहे।