संवाद न्यूज एजेंसी
- प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने किया प्रतिभाग
टीसीजी कोटद्वार और सेंट मेरी नगीना ने जीती बास्केटबाल प्रतियोगिता
कोटद्वार। आरसीडी पब्लिक स्कूल शिवराजपुर में आरसी ढौंडियाल मेमोरियल इंटरस्कूल स्पोर्ट्स टूर्नामेंट के दूसरे दिन रविवार को बास्केटबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें टीसीजी स्कूल और सेंट मेरी स्कूल नगीना अपने वर्गों में विजेता रहे। आज से वाॅलीबाल प्रतियोगिता आयोजित होगी।
टूर्नामेंट के दूसरे दिन मैचों का उद्घाटन पंजाब नेशनल बैंक कोटद्वार के प्रबंधक अंकुर पोद्दार, पार्षद सौरभ नौडियाल, स्कूल के संस्थापक डॉ. सुभाष ढौंडियाल और प्रधानाचार्या सीमा ढौंडियाल ने किया। बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में टीसीजी पब्लिक स्कूल कोटद्वार ने काॅन्वेंट स्कूल कोटद्वार को 23-21 के अंतर से हराया। बालक वर्ग की बास्केटबाल प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल मुकाबले में सेंट मेरी पब्लिक स्कूल नगीना ने हेड हेरिटेज एकेडमी कोटद्वार को 65-41 के अंतर से हराया।
रेफरी की भूमिका विष्णु चमोली, अंकुश नेगी, दिव्यांश भारद्वाज ने निभाई। प्रतियोगिता में आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्या सीमा ढौंडियाल ने बताया कि 17 व 18 नवंबर को वाॅलीबाल, 19 व 20 नवंबर को टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 19 नवंबर को विद्यालय के अभिभावकों के लिए रस्साकशी, स्पून रेस, म्यूजिकल चेयर रेस, खो-खो आदि खेल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट में बालक व बालिकाओं की 30 टीमें शामिल होंगी।