फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा और हादसे से निपटने के गुर सिखाए

Wed, 15 Jun 2016 10:49 PM IST
अमर उजाला, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस लाइन में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में जवानों को आपदा व सड़क हादसे के दौरान घटित होने वाली घटनाओं से निपटने की जानकारियां दी गईं। जवानों को आधुनिक स्वचालित उपकरणों की मदद से हालात पर नियंत्रण पाने के गुर सिखाए गए। उन्हें स्वचालित व पेट्रोल चलित उपकरणों की तकनीकी जानकारियां दी गई।
विज्ञापन


मानसून को देखते हुए आपदा से निपटने के लिए आपदा परिचालन केंद्र की ओर से पुलिस बल व फायर के जवानों को रिफ्रेशर ट्रेनिंग दी गई। एसएसपी निवेदिता कुकरेती कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में जवानों को सड़क हादसों, वनाग्नि व आपदा का प्रशिक्षण दिया गया।

विभिन्न उपकरणों के जरिए जवानों को विपरीत हालातों पर नियंत्रण रखने के गुर सिखाए गए। आपदा, सड़क हादसा, दावाग्नि व घर में लगने वाली आग पर नियंत्रण पाने की तरकीब बताईं। उपकरण कंपनी के ट्रेनर तरुण गोयल, प्रमोद राठौर, सतेंद्र सिंह ने जवानों को आइरन कटर, स्टोन कटर, चेन शॉ आदि स्वचालित उपकरण चलाना सिखाया। आरआई विनोद कुुमार व एफएसओ प्रेम सिंह सती ने बताया कि प्रशिक्षण में पौड़ी व कोटद्वार को पुलिस व अग्निशमन दल के जवानों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें