फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़ संस्कृति के गीतों ने लुभाया

Tue, 14 Jun 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
विज्ञापन
गढ़ संस्कृति - फोटो : amarujala
विज्ञापन
चाई ग्रामोत्सव के अंतिम दिन रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। गढ़ संस्कृति पर आधारित लोक गीतों की प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। मंगलवार को विधिवत पूूजा अर्चना और भंडारे के साथ त्रिदवसीय चाई ग्रामोत्सव का समापन हो गया। इससे पूर्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज सेवी उम्मेद सिंह नेगी ने कहा कि अन्य लोगों को भी इस महोत्सव से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि सरोजनी कोटनाला ने ग्राम विकास में सहयोग के लिए प्रवासी समाज को आगे आने की जरूरत पर बल दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक गायक धर्मेंद्र रावत ने नारैणी मेरी दुुर्गा भवानी..., जै हो गणेशा..., हिमवंत नारैणा हौलू... जैसे गीत प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। सोनू, दिशा, यश्वी, सीमा, अंजलि की नृत्य प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया।

इस दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जयहरीखाल की ओर से आयोजित चिकित्सा शिविर में 48 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर मौसमी रोगों से बचाव की जानकारी व दवा दी गई। इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि बिष्ट, डॉ. ज्योति, देवेंद्र बुडाकोटी, डा. पदमेश बुडाकोटी, अशोक, सचिदानंद, संगीता, संतोष, दिनेश चंद्र, शेखर बुडाकोटी, आरती, उमा, सुलोचना, शोभा आदि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महेश बुडाकोटी और संचालन ललन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें