जयहरीखाल। विकास क्षेत्र द्वारीखाल के बीआरसी सभागार में समग्र शिक्षा कार्यक्रम के तहत सपनों की उड़ान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। द्वारीखाल के खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह नेगी की देखरेख में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उमेश सिंह रावत (पूर्व सैनिक) की उपस्थिति में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
लोक नृत्य, लोक गायन, रैंप वॉक, नींबू दौड़, कुर्सी दौड़, सर्वश्रेष्ठ एसएमसी स्टॉल संयोजन, नुक्कड़ नाटक का आयोजन हुआ। लोक नृत्य में राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय कोटल मंडा प्रथम, राजकीय प्राथमिक विद्यालय द्वारीखाल द्वितीय, राजकीय प्राथमिक विद्यालय खजरीखाल तृतीय, लोकगायन कार्यक्रम में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पाटली प्रथम, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गुमखाल द्वितीय स्थान पर रहे।
स्टॉल संयोजन में राजकीय प्राथमिक विद्यालय जवाड़ प्रथम, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटलमंडा द्वितीय, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बमोली तृतीय, रैंप वॉक में राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटलमंडा प्रथम, ग्वीन बड़ा द्वितीय, राजकीय प्राथमिक विद्यालय जमेली तृतीय, नींबू दौड़ कार्यक्रम में राजकीय प्राथमिक विद्यालय बमोली प्रथम, राजकीय प्राथमिक विद्यालय द्वारीखाल द्वितीय और राजकीय प्राथमिक विद्यालय डाबर तृतीय, कुर्सी दौड़ में राजकीय प्राथमिक विद्यालय ग्वीन बड़ा प्रथम, राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुमखाल द्वितीय और प्राथमिक विद्यालय डाबर तृतीय रहे।
सर्वश्रेष्ठ एसएमसी में राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटलमंडा प्रथम, राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुराड़ी द्वितीय, राजकीय प्राथमिक विद्यालय देवी खेत तृतीय स्थान पर रहे। नुक्कड़ नाटक में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय लंगूरी प्रथम और इंटर कॉलेज चाक्यूसैण द्वितीय स्थान पर रहे। बीआरसी समन्वयक मानवी कोटनाला, प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारीखाल के अध्यक्ष भीम सिंह बिष्ट, मंत्री नरेंद्र चौहान, जूनियर शिक्षक संघ द्वारीखाल के अध्यक्ष नवीन कुमार, मंत्री नरेश रमोला समेत विभिन्न संकुलों के शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी उपस्थित रहे।