फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलाने के नाम पर की ठगी

Fri, 13 Jan 2017 10:19 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
Fraud
विज्ञापन
हरिद्वार की एक हर्बल आयुर्वेदिक कंपनी में नौकरी दिलवाने के नाम पर तीन युवकों से ठगी के आरोपी एक व्यक्ति को स्थानीय युवकों ने पकड़कर शुक्रवार को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


पीड़ित युवकों ने बताया कि आरोपी ने कुछ दिन पूर्व नौकरी दिलवाने के नाम पर तीन युवकों से तीस हजार रुपये लिए थे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।      

लकड़ीपड़ाव निवासी लियाकत अली ने पुलिस को बताया कि एक सप्ताह पूर्व उनके पास हरिद्वार निवासी कैफ आलम आया और हर्बल आयुर्वेदिक कंपनी में नौकरी दिलवाने की बात कहने लगा। जब उन्होंने इस संबंध में उससे जानकारी मांगी तो उसने कंपनी के नाम पर छपा एक पंपलेट उन्हें पकड़ा दिया। इसमें अलग-अलग पदों और उनके वेतन के बारे में लिखा हुआ था।
विज्ञापन


व्यक्ति ने कहा कि इन पदों के लिए उन्हें कुछ पैसे एडवांस में जमा करवाने होंगे। इस पर भरोसा करते हुए उसने और उनके दो साथियों ने उसे तीस हजार रुपये दे दिए। पैसे लेने के बाद व्यक्ति ने कहा कि वह दो दिन बाद आकर उन्हें कंपनी का ज्वाइनिंग लेटर दे देगा, लेकिन वह नहीं आया। जब उन्होंने उसे फोन पर संपर्क करना चाहा तो उसका नंबर भी बंद आने लगा।

बृहस्पतिवार रात उन्हें सूचना मिली कि ठगी करने वाला व्यक्ति लकड़ीपड़ाव में घूम रहा है। इसके बाद अपने कुछ साथियों की मदद से उसे दबोचकर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज मैनवाल ने बताया कि ठगी के आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें