उज्ज्वला सामाजिक संस्था समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों ने नगर निगम के 270 सफाई कर्मियों के लिए सामान उपलब्ध कराया। मालवीय उद्यान में आयोजित एक सादे समारोह में वन मंत्री और क्षेत्रीय विधायक डा. हरक सिंह रावत ने सुरक्षा सूट, गम बूट, सैनिटाइजर, मास्क, ग्लब्स सफाई कर्मियों को बांटे।
उन्होंने कहा कि कोरोना को हराने के लिए हम सभी को राजनीति से ऊपर उठकर सहयोग करना होगा। स्वास्थ्य विभाग, पुलिस और तहसील प्रशासन के साथ ही पर्यावरण मित्र सफाई कर्मचारी कोरोना को हराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। हमें लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंस का पालन करना चाहिए। इस मौके पर उज्ज्वला सामाजिक संस्था की अध्यक्ष रश्मि राणा, एसडीएम योगेश मेहरा, सहायक नगर आयुक्त राजेश नैथानी, अंकिता जोशी, सफाई निरीक्षक सुनील कुमार, स्वास्थ्य अनुभाग के प्रभारी रोशन सिंह नेगी, पंकज कुमार, मोहम्मद असलम आदि, सीपी नैथानी और सुरेंद्र सिंह गुसाईं आदि मौजूद रहे।
प्रभारी मंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा
कोटद्वार। वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने अपने आवास पर अधिकारियों और पार्षदों की बैठक ली। बैठक में कोरोना वायरस के प्रभावी नियंत्रण के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गई। सीओ अनिल जोशी ने क्वारंटीन किए गए तब्लीगी जमात के जमातियों के बारे में और अन्य गतिविधियों की जानकारी दी।