राजकीय महाविद्यालय जयहरीखाल में आयोजित संगोष्ठी में बोलते लैंसडौन विधायक दिलीप रावत।
- फोटो : KOTDWAR
भक्त दर्शन राजकीय महाविद्यालय जयहरीखाल में आयोजित उन्नयन एंव नवाचार विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षा के नए आयामों और नई तकनीक पर मंथन किया गया।
सोमवार को महाविद्यालय में आयोजित संगोष्ठी का बतौर मुुख्य अतिथि लैंसडौन विधायक दलीप रावत ने शुभारंभ किया। उन्होंने संवाद को प्रत्येक समस्या का समाधान बताया। कहा कि सर्मपण और धैर्य ही सफलता की ओर ले जाता है। व्यक्ति का अभाव ही इंसान को प्रत्येक परिस्थितियों से लड़ने और आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। शिक्षा विकास की वह प्रक्रिया है जिसके कोई नाकारात्मक प्रभाव नहीं हैै। परिश्रम, अध्ययन ओर ज्ञान से हर सफलता पाई जा सकती है। संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा देहरादून प्रो. कुमकुम रौतेला ने कहा कि शिक्षा में नवाचार के प्रयोग से शिक्षण को रोचक व सरल बनाया जा सकता हैै। शिक्षा को रोजगारपरक बनाने के लिए शासन स्तर पर प्रयास किए जा रहेे हैं। कैरिअर काउंसिलिंग ,व्याख्यानों एवं कार्यशालाओं के आयोजन से शिक्षा को ओर अधिक बेहतर कैसे बनाए इसके लिए शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एएन सिंह, पूर्व प्राचार्य डॉ आनंद सिह रौतेला, डॉ एसपी मधवान, अजयशंकर ढौंडियाल, डॉ आरके द्विवेदी, डॉ रामसूरत, डॉ मनोज यादव, डॉ शैलेंद्र मधवाल, भुवनमोहन गुसाई, संदीप रावत, रमा शंकर, विनित सिह, संतोेष नेगी, आरके सिंह, भुवन भाष्कर आदि मौजूद थे।