फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: सामाजिक दायित्वों को निभाने के लिए विद्यार्थियों को किया प्रेरित

Thu, 24 Sep 2026 05:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस पर शिक्षण संस्थाओं में कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को समाज की मुख्य धारा से जुड़ने के लिए सामाजिक दायित्वों को निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

एमकेवीएन स्कूल कण्वघाटी की एनएसएस इकाई की ओर से आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत एमडी प्रकाशचंद्र कोठारी, विपिन जदली एवं प्रधानाचार्य सुनीता नैथानी ने किया। स्वयंसेवियों द्वारा लक्ष्य गीत गाया। सृष्टि भट्ट एवं सुनैना ने एनएसएस के महत्व पर चर्चा की। विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी विपिन जदली ने स्वयंसेवियों को उनके कर्तव्यों और जीवन के लक्ष्यों के प्रति ईमानदार रहने का संदेश दिया गया। एमडी प्रकाशचंद्र कोठारी ने नशामुक्त उत्तराखंड-संस्कार युक्त उत्तराखंड लक्ष्य को पाने में सहभागिता निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम अधिकारी नितिश कुमार की देखरेख में हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न कार्यक्रमों से भावविभोर किया।
वहीं, मेहरबान सिंह कंडारी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस पर आयोजित शिविर में स्वयंसेवकों ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम अधिकारी मनीष मधवाल एवं सहायक अतिम खेतवाल की देखरेख में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य चंदन सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें