फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: वर्किंग मॉडलों से छात्राओं ने दिखाई वैज्ञानिक प्रतिभा

Sat, 28 Nov 2026 05:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कण्वघाटी/कोटद्वार। भाबर के हल्दूखाता स्थित बोक्सा जनजाति बालिका विद्यालय में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर आधारित वर्किंग और नॉन-वर्किंग मॉडल प्रस्तुत कर अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा, रचनात्मकता और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी के प्रोफेसर डॉ. ललित सिंह बिष्ट और डॉ. अंजू थपलियाल ने किया। प्रधानाचार्या कंचन रावत ने कहा कि छात्राओं ने मॉडलों के माध्यम से विज्ञान के विभिन्न सिद्धांतों और उनके व्यावहारिक उपयोग को सरल तरीके से समझाया। इस अवसर पर हिमालय बुक्सा आदिम जनजाति उत्थान समिति की अध्यक्ष प्रभा देवी, वरिष्ठ पत्रकार अंबेश पंत, पार्षद जेपी बहुखंडी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें