फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: शिक्षक एसोसिएशन के मंडलीय अध्यक्ष बने अनूप पाठक

Sat, 28 Nov 2026 05:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटद्वार। उत्तराखंड अनुसूचित जाति-जनजाति शिक्षक एसोसिएशन, गढ़वाल मंडल का दो दिवसीय त्रिवार्षिक अधिवेशन एवं निर्वाचन शनिवार को इंटर कॉलेज मोटाढाक के खेल मैदान में संपन्न हुआ। अधिवेशन में गढ़वाल मंडल के सातों जिलों के करीब 610 शिक्षक शामिल हुए। निर्वाचन में अनूप कुमार पाठक मंडलीय अध्यक्ष चुने गए। वहीं मान सिंह महामंत्री, विनोद कुमार उपाध्यक्ष और बिमला कोल कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुईं।
अधिवेशन का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी और विशिष्ट अतिथि मेयर शैलेंद्र सिंह रावत ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इस दौरान अतिथियों का शॉल और पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर एसोसिएशन की ओर से विधानसभा अध्यक्ष को 19 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा गया। इसमें छात्रवृत्ति में 20 प्रतिशत वृद्धि, अनुसूचित जाति-जनजाति के शिक्षकों को नियुक्ति और स्थानांतरण में समान अवसर, विभागों में रिक्त बैकलॉग पदों को विशेष भर्ती अभियान से भरने और आरक्षण रोस्टर का पारदर्शी तरीके से पालन कराने की मांग शामिल रही।
मेयर शैलेंद्र सिंह रावत ने कहा कि बाबा साहब के संविधान ने देश को विकास और प्रगति की दिशा दी है। प्रदेश संरक्षक डॉ. सोहनलाल ने शिक्षकों से गैर शैक्षणिक कार्यों का अतिरिक्त बोझ हटाने की मांग उठाई। प्रदेश अध्यक्ष जगदीश राठी ने संगठन की एकजुटता पर जोर दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर गढ़वाल मंडल कार्यकारिणी के चुनाव भी हुए। अध्यक्ष पद पर अनूप कुमार पाठक को सर्वाधिक 329, लक्ष्मी सिंह को 180 और राकेश कुमार को 22 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर विनोद कुमार को 400 और हरीश कुमार को 121 मत मिले। महामंत्री पद पर मान सिंह को 283 और राम प्रकाश सोनी को 246 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर बिमला को 327 और विपिन करणवाल को 201 मत मिले। समापन अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। संचालन मंडल महामंत्री मांगेराम ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें