कोटद्वार। महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी में देवभूमि उद्यमिता योजना के आठवें दिन इंगेजिंग यूथ : आइडिया ऑन कंट्रीब्यूशन टू विकसित भारत 2047 विषय पर सेमीनार का आयोजन किया गया।
सोमवार को सेमीनार का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय ऋषिकेश के कैंपस डायरेक्टर प्रो. महावीर सिंह रावत एवं बिथ्याणी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. योगेश शर्मा ने किया। मुख्य अतिथि प्रो. महावीर सिंह रावत ने महाविद्यालय के विकास एवं आगामी योजना के बारे में बताया। राजकीय महाविद्यालय बनबसा के प्राचार्य प्रो. आनंद प्रकाश सिंह ने उद्यमिता के गुर बताए। इस मौके पर राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी चमोली के प्राचार्य प्रो. वाईसी सिंह, प्रो. विमल प्रकाश बहुगुणा, राजकीय महाविद्यालय नंदासैण चमोली के प्राचार्य प्रो. बीके सिंह मौजूद थे। संचालन डॉ. उमेश त्यागी ने किया। संवाद