थान सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय नैनीडांडा, पटोटिया में छात्र संघ समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हिल डेवलपमेंट सोसायटी के अध्यक्ष रघुबीर सिंह बिष्ट, पूर्व प्रमुख रश्मि पटवाल, कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष रंजना रावत ने किया। रघुबीर सिंह बिष्ट ने महाविद्यालय की स्थापना के लिए स्वतंत्रता सेनानी स्व. थानसिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री स्व. एनडी तिवारी को याद करते हुए जनरल टीपीएस रावत का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यहां पर जल्द स्नातकोत्तर कक्षाएं शुरू होनी चाहिए। कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष रंजना रावत ने छात्र संघ के पदाधिकारियों से अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील। कार्यक्रम में हास्य कलाकार किशना बगोट, सरस्वती शिशु मंदिर धुमाकोट और महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में प्राचार्य डा. बीपी उनियाल, छात्रसंघ अध्यक्ष सत्येंद्र नेगी, कुलदीप रावत, महीपाल सिंह, चंद्रमोहन जदली, अजय कुमार, सोहन आदि मौजूद रहे। संवाद