फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: छात्रों ने मां के नाम लगाए पौधे

Sun, 02 Aug 2026 06:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। इंटर कॉलेज सुरखेत में 'हर गांव का एक पैगाम-एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत विद्यार्थियों ने अपने गांवों में मां के सम्मान में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य पुष्कर सिंह नेगी ने बताया कि मिशन लाइफ के तहत इको क्लब के सहयोग से चलाए जा रहे इस कार्यक्रम के दूसरे चरण में रणस्वा, धरासू, पालकोट, मरड़ा, बुरसोली, मैंणा, पिलखेरा, सगोड़ा, कांडई, ढंगसोली, कुलोड़ीधार और खेतरपाल गांवों के छात्र-छात्राओं ने माताओं के साथ घर-आंगन में पौधे लगाए। जुलाई में पहले चरण के दौरान 130 पौधे रोपित किए जा चुके हैं, और अब अगस्त से शुरू हुए द्वितीय चरण में प्रत्येक विद्यार्थी को दो पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें