फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: पोखड़ा में भालू की दहशत

Sun, 02 Aug 2026 06:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
सतपुली। पोखड़ा ब्लाॅक के कोलागाड़ पट्टी के अनेक गांवों में भालू की दहशत से ग्रामीण खौफजदा हैं। पिछले एक पखवाड़े में भालू रात में कई गाेशाला को तोड़कर तीन मवेशियों को मार चुका है। भालू की दहशत के कारण ग्रामीण रतजगा कर गोशाला की रखवाली कर रहे हैं। जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन भेजकर भालू से निजात दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि कोलागाड़ पट्टी के ग्राम गडरी, पणिंया, कोला, पाटिल्यूं, भतकोट, भोलाछानी और गोदिया गांवों में पिछले एक पखवाड़े से भालू की दहशत है। लोगों ने तत्काल क्षेत्र में वन विभाग की गश्त करवाने की मांग की है। ज्ञापन भेजने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य रोशनी देवी, दिनेश जुयाल, राम सिंह, सोहन सिंह, शिव सिंह, शशि देवी आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें