कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी के आवास पर स्व. मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी की स्मृति में शनिवार को क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में कोटद्वार के 21 विद्यालयों के दो-दो छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें सामान्य ज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान और उत्तराखंड से संबंधित प्रश्न पूछे गए।
मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने स्व. मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के जीवन से प्रेरणा लेने का विद्यार्थियों से आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ ही जीवन में अच्छे संस्कारों को अपनाना भी जरूरी है। कार्यक्रम के बाद उन्होंने विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों और छात्र-छात्राओं से बातचीत कर शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यालयों की जरूरतों और विद्यार्थियों की पढ़ाई से जुड़े विषयों पर चर्चा की।
कार्यक्रम संयोजक तरुण इष्टवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में आदर्श विद्या निकेतन, बाल भारती पब्लिक स्कूल, बलूनी पब्लिक स्कूल, ब्लूमिंग वेल पब्लिक स्कूल, ब्राइट कॅरिअर चिल्ड्रन एकेडमी, क्रैडल पब्लिक स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल, जीजीआईसी घमंडपुर, हैप्पी होम स्कूल, हेड हेरिटेज एकेडमी, जेपी इंटर कॉलेज, एमकेवीएन, मदरलैंड एकेडमी, नवयुग पब्लिक स्कूल, आरसीडी पब्लिक स्कूल, रोहित अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, आरपी पब्लिक स्कूल, स्कॉलर्स एकेडमी, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, श्री सिद्धबली पब्लिक स्कूल और टीसीजी के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। समापन पर सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
.
फोटो समाचार
जारी
अशोक केष्टवाल