फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: छात्रों ने प्रशासनिक भवन परिसर में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि के चौरास परिसर स्थित श्रीदेव सुमन छात्रावास के छात्रों ने विवि के बस चालक पर अभद्रता का आरोप लगाया। इसके विरोध में उन्होंने विवि के प्रशासनिक भवन परिसर स्थित कुलपति सचिवालय गेट पर प्रदर्शन किया व बस चालक को हटाने की मांग की। इस दौरान छात्रों ने नारेबाजी भी की। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कहा कि मंगलवार को वह मांगों के संदर्भ में चौरास से विवि मुख्यालय में आ रहे थे, इसी दौरान विवि के बस चालक ने उनके साथ अभद्रता की और बीच रास्ते में उतार दिया। आक्रोशित छात्रों ने विरोध स्वरूप तत्काल बस चालक को हटाने एवं उचित कार्रवाई की मांग की। छात्रों ने कहा कि उनके छात्रावास में कई समस्याएं हैं, कई बार मांग करने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए वह मुख्य छात्रावास अधीक्षक से मिलने आ रहे थे। समर्थन में छात्रसंघ अध्यक्ष जसवंत सिंह राणा, पूर्व अध्यक्ष सुधांशु थपलियाल, सम्राट राणा, वीरेंद्र बिष्ट, आकाश रतूड़ी और शारांश आदि शामिल रहे। विवि के वाहन सेवा प्रभारी डाॅ. विजयकांत पुरोहित ने मौके पर पहुंचकर छात्रों को समझाया व उनकी मांग पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ही छात्र शांत हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें