फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: छात्राें ने पर्यावरणीय चुनौतियों व समाधान पर तैयार किए पोस्टर

Sat, 06 Jun 2026 04:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। पीजी कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना के तहत पोस्टर एवं मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, वृक्षारोपण, प्लास्टिक प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग और जैव विविधता संरक्षण जैसे विषयों पर आकर्षक पोस्टर एवं मॉडल प्रस्तुत किए। प्राचार्य डॉ. डीएस नेगी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बीएड विभागाध्यक्ष एवं योजना समन्वयक प्रो. रमेश सिंह चौहान ने विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन इतिहास विभाग के डॉ. जुनीश कुमार, डॉ. सुनीता नौटियाल और डॉ. डीके मौर्य ने किया। इस अवसर पर डॉ. सुशील चंद्र बहुगुणा, डॉ. सुषमा भट्ट, डॉ. एसके आर्य, डॉ. डीबी सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें