फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: टिहरी को हराकर बागेश्वर ने जीता उद्घाटन मैच

Sat, 06 Jun 2026 04:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
जीआईसी दुगड्डा के खेल मैदान में राज्यस्तरीय खो-खो प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन

दुगड्डा/कोटद्वार। स्व. दीपक मोहन बडोला मेमोरियल संस्थान दुगड्डा की ओर से जीआईसी दुगड्डा के खेल मैदान में पूर्व पालिकाध्यक्ष स्व. दीपक मोहन बडोला की स्मृति में आयोजित तृतीय राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुकाबले में बागेश्वर की टीम ने टिहरी को 6-0 से हराया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन गढ़वाल रेजिमेंटल सेंटर लैंसडौन के कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी, बीईएल के महाप्रबंधक अंबरीष त्रिपाठी, पालिकाध्यक्ष शांति बिष्ट, कृषि उत्पादन मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष सुमन कोटनाला तथा शिक्षाविद राम प्रसाद बडोला ने किया। समिति के अध्यक्ष प्रदीप बडोला ने कमांडेंट को ज्ञापन सौंपकर बहेड़ी खेल मैदान को बच्चों के लिए खोलने की मांग की।
विज्ञापन

अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। राष्ट्रगान और भारत माता की जय और बद्रीविशाल की जय के उद्घोष के साथ प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के अन्य मुकाबलों में नैनीताल ने हल्द्वानी को 4-0 से हराया। तीसरे मैच में ऋषिकेश की टीम ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 6-2 से पराजित किया। समिति के अध्यक्ष प्रदीप बडोला ने बताया कि प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग की कुल 22 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर जागेश्वर जोशी, योगेश्वर बिष्ट, आशीष, सर्वेंद्र, जोएब, मृदुल, रौनक, शिवांग, तनुज, अमन, ध्रुव, अलका, सोनिया, राहुल जैन, प्रमोद अग्रवाल मौजूद रहे। संचालन संजीव कपूर, संजीव कोटनाला, अंकित रावत और सूरज चौधरी ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें