फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान दो सितंबर को

Sat, 20 Aug 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विश्वविद्यालय पौड़ी कैंपस में छात्रसंघ चुनाव की रणभेरी बज गई है। कालेज प्रशासन की ओर से शनिवार को चुनावों की अधिसूचना जारी कर दी गई। दो सितंबर को मतदान होगा।
विज्ञापन

छात्रसंघ अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष, कार्यकारिणी के सात सदस्य, जिनमें से एक छात्राओं के आरक्षित एवं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के एक पद के चुनाव होंगे। 22 और 23 अगस्त को सुबह 11 से दोपहर 2.30 बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। 24 अगस्त को सुबह 11 से दोपहर 12.30 बजे तक नाम वापसी का वक्त निर्धारित किया गया है। उसी दिन शाम को वैध प्रत्याशियों के नामों की सूची चुनाव कार्यालय में लगा दी जाएगी।
परिसर निदेशक प्रो. अनूप डोबरियाल ने बताया कि प्रो. केसी पुरोहित को मुख्य चुनाव अधिकारी, डा. अरुण सिंह रावत को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। प्रो. राकेश काला की अध्यक्षता में शिकायत निवारण प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। चुनाव से संबंधित किसी भी शिकायत को इसमें दर्ज कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें