फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार जिले के लिए होगा चक्काजाम

Sat, 20 Aug 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार।
विज्ञापन
Protest - फोटो : demo pic
विज्ञापन
कोटद्वार को अलग जिला बनाने की मांग को लेकर बार एसोसिएशन के जुड़े अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कोटद्वार जिला की घोषणा न होने पर आंदोलन को तेज करते हुए बाजार बंद, चक्का जाम और कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


शनिवार को अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना दिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत ने समर्थकों के साथ कोटद्वार जिले की मांग को उचित बताते हुए अधिवक्ताओं के साथ धरना दिया। इस अवसर पर  आयोजित सभा में वक्ताओं ने प्रदेश सरकार पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि पौड़ी जिले की भौगोलिक परिस्थितियों से परेशान क्षेत्रीय जनता वर्षों से कोटद्वार जिले की मांग कर रही है, लेकिन प्रदेश सरकार इसको लेकर गंभीर नहीं है। यही हाल रहा तो कांग्रेस को आने वाले विधानसभा चुनाव में गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज भट्ट, दीपक रावत, रमेश वर्मा, शशिकांत बलूनी, अजय पंत, संजय जोशी, अरुण कुमार भट्ट, मुकेश कबटियाल, सुदामा राम अमोली, शंकर सिंह रावत, हमेंद्र नौटियाल, इंद्रेश भाटिया, मनमोहन पांडे, बीपी नौटियाल, कुंवर सिंह गुसाईं, सुरेंद्र नेगी, दिनेश डबराल, दीपेंद्र सिंह रावत, जेपी बलूनी, आलोक सिंह रावत, राजविमल सिंह रावत, भीमराम सिंह बिष्ट, विक्रम सिंह व ध्यान सिंह नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें