फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आग लगाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई’

विज्ञापन
विज्ञापन
सतपुली थानाध्यक्ष ने थाना क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों ओर ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक ली। बैठक में थाना क्षेत्र के जंगलों में आग लगने पर चिंता जताई गई। थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने जंगल में आग लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि आग लगाने वाले असामाजिक तत्वों का चिह्नीकरण कर इसकी सूचना तत्काल थाना सतपुली को देंगे। उन्होंने कहा कि जंगलों में आग लगाना कानूनी जुर्म है, ऐसे में आग लगाने से वन संपदा के साथ ही पारिस्थितिकी तंत्र को भी भारी नुकसान पहुंचता है। कहा कि आग लगाने वाले शरारती तत्वों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई जाएगी। उन्होंने सभी ग्राम प्रधानों ओर ग्राम प्रहरियों से आग इस मौके पर मनीष खुगशाल, डबल सिंह मियां, रामानंद मित्तल और पुष्पेंद्र राणा आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें