फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: वन सीमा से सटे वार्डों में स्ट्रीट लाइटें खराब

Tue, 27 Oct 2026 05:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवपुर वार्ड में शिकायत के तीन सप्ताह बाद भी नहीं बदली लाइट
विज्ञापन

कोटद्वार। नगर निगम क्षेत्र में कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें खराब होने से अंधेरा पसरा हुआ है। सबसे अधिक परेशानी वन सीमा से सटे वार्डों में हो रही है। यहां हाथी और गुलदार की सक्रियता के बीच लोग अंधेरे में आवाजाही करने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने के बावजूद खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक नहीं किया जा रहा है।
सनेह क्षेत्र के रामपुर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता मोहन सिंह रावत ने बताया कि क्षेत्र में इन दिनों हाथी और गुलदार का खतरा बना हुआ है। जंगली जानवरों से सुरक्षा को देखते हुए नगर निगम ने पूर्व में कुंभीचौड़-रामपुर-सनेह मार्ग पर स्ट्रीट लाइटें लगाई थीं, लेकिन इनमें से अधिकांश खराब हो चुकी हैं। इससे मार्ग पर अंधेरा पसरा रहता है।
विज्ञापन

वहीं, शिवपुर निवासी विनय कुमार ने बताया कि उनकी गली की एकमात्र स्ट्रीट लाइट करीब एक माह से खराब है। उनके भाई ने आठ अक्तूबर को नगर निगम कार्यालय की हेल्पलाइन पर इसकी शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन तीन सप्ताह बीतने के बाद भी लाइट नहीं बदली गई। इससे गली में अंधेरा रहता है और लोगों को आवाजाही में परेशानी होती है। उधर, कलालघाटी क्षेत्र में भी कई लाइटें खराब पड़ी हैं। तीनों क्षेत्रों के लोगों ने नगर निगम से खराब स्ट्रीट लाइटों को जल्द बदलने की मांग की है।
विज्ञापन

.
वार्डों की संख्या अधिक और कर्मचारियों की कमी के कारण एक वार्ड में स्ट्रीट लाइटें ठीक करने की बारी आने में 10 से 12 दिन लग रहे हैं। जल्द ही खराब स्ट्रीट लाइटों को बदलकर उनके स्थान पर नई लाइटें लगाई जाएंगी।
- पीएल शाह, नगर आयुक्त कोटद्वार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें