फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रीट लाइटों की बैटरी और प्लेट चोरी

Thu, 01 Sep 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
विज्ञापन
चाोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
किशनपुर (कोटद्वार)। भाबर क्षेत्र के अंतर्गत झंडीचौड़ पूर्वी में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उन्होंने एक रात में अलग-अलग स्थानों से गांव में लगी तीन सौर ऊर्जा स्ट्रीट लाइटों से बैटरियां और सोलर प्लेटें उड़ा लीं। पहले दुकानों और अब सरकारी संपत्ति की चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने चोरी के मामले में कलालघाटी पुलिस चौकी में सूचना दी है।
विज्ञापन

ग्रामीण राकेश कुमार, मनोज कुमार, देवेंद्र सिंह, बिट्टू सिंह, किशन सिंह, हरि सिंह व वीरेंद्र सिंह ने बताया कि झंडीचौड़ पूर्वी में चोरों ने एक ही रात में तीन जगहों से सोलर स्ट्रीट लाइटों की बैटरी और सोलर प्लेट उड़ा ली है। कहा कि लोगों को इसकी जानकारी बुधवार को तब लगी, जब शाम ढलने पर स्ट्रीट लाइटें नहीं जलीं। चोरों ने यूपी सीमा से लगे बिजनौर वन विभाग की चौकी से भी सौर ऊर्जा की प्लेट उड़ा ली। चोरी के मामले में ग्रामीणों ने कलालघाटी पुलिस चौकी में सूचना दी है। जशोधरपुर ग्राम प्रधान शैलेंद्र डबराल ने कहा कि कई बार बाहरी लोगों के सत्यापन के लिए कलालघाटी पुलिस चौकी में कहा गया है पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। कलालघाटी पुलिस चौकी इंचार्ज खजान सिंह चौहान ने कहा कि ग्रामीणों ने चोरी की सूचना दी है, मामले की जांच की जा रही है।

चोरी में मुकदमा दर्ज, नहीं लगा सुराग
अमर उजाला ब्यूरो
कोटद्वार। बाजार चौकी पुलिस ने नजीबाबाद रोड स्थित सूर्यनगर में व्यापारी सुनील भाटिया के घर हुई चोरी के मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बृहस्पतिवार को चोरी के खुलासे के लिए पुलिस ने कई संदिग्धों से पूछताछ की, लेकिन अब तक पुलिस के हाथ कोई अहम सुराग नहीं लग सका है। मंगलवार रात चोरों ने नजीबाबाद रोड स्थित सूर्यनगर में व्यापारी सुनील भाटिया के बंद घर का ताला तोड़कर वहां से लाखों रुपये के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया था। व्यापारी की ओर से इस मामले की बाजार चौकी में तहरीर दी गई थी। बाजार चौकी इंचार्ज सुनील रावत ने बताया कि व्यापारी की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 380 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चोरी का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा। कई संदिग्धों की धरपकड़ कर उनसे बाजार चौकी में पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन

उधर, क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए ग्रामीणों ने रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। बीडीसी सदस्य राजाराम अण्थवाल, बालासौड़ के उपप्रधान विजय ध्यानी का कहना है कि क्षेत्र में यूपी क्षेत्र के अपराधी सक्रिय हैं। जो वारदात कर आसानी से जंगलों के रास्ते भाग जाते हैं। उन्होंने कौड़िया से लेकर यूपी बार्डर क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें