फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: लावारिस कुत्तों ने 17 लोगों को काटकर किया घायल

Sat, 06 Dec 2025 06:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटद्वार। शहर में अलग-अलग जगहों पर लावारिस कुत्तों के हमलों में एक ही दिन में 17 लोग घायल हो गए। इनमें चार लोग एक ही कुत्ते के हमले में घायल हुए। लावारिस कुत्तों के हमले लगातार बढ़ रहे हैं। दिनोंदिन गंभीर होती स्थिति पर अंकुश नहीं लग सका है। इससे लोग परेशान हैं। शनिवार को झंडीचौड़ क्षेत्र में प्रिया (2), आराध्या (6), आयशा (5) एवं अनुराग (21) को लावारिस कुत्ते ने हमला कर काटकर घायल कर दिया। क्षेत्रवासियों का कहना था कि कुत्ते की आक्रामकता, स्थिति एवं आवाज से उसके पागल होने का अनुमान हो रहा था। वहीं, लावारिस कुत्ते ने कलालघाटी में शीनू (9), शिवराजपुर में प्रिंस नेगी (11), दुर्गापुरी में हिमांशु (17) समेत लावारिस कुत्तों ने 17 लोगों को काटकर घायल किया। सभी घायल उपचार कराने एवं एंटी रैबीज वैक्सीन (एआरवी) लगवाने के लिए राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार पहुंचे थे। पीड़ित और उनके साथ आए परिजनों का कहना था कि स्थानीय प्रशासन कुत्तों के बढ़ते हमलों को रोक नहीं पा रहा है। दिनोंदिन स्थिति गंभीर होती जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें