फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: आकार लेने लगा एसटीपी प्लांट, मार्च तक पूरा होगा निर्माण

Thu, 08 Oct 2026 06:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नमामि गंगे परियोजना के तहत काशीरामपुर तल्ला में 135 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा 21 एमएलडी क्षमता का सीवेज शोधन संयंत्र (एसटीपी) अब आकार लेने लगा है। पेयजल निगम ऋषिकेश की ओर से पिछले वर्ष अक्तूबर में शुरू कराए गए निर्माण को अगले साल मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

काशीरामपुर तल्ला में एसटीपी के साथ पंपिंग स्टेशन और कर्मचारियों के आवासीय भवन का निर्माण भी तेजी से चल रहा है। वहीं, कौड़िया में पंपिंग स्टेशन का निर्माण कार्य प्रगति पर है। कुष्ठाश्रम के समीप से एसटीपी तक और कौड़िया चौराहे से पंपिंग स्टेशन तक सीवेज लाइन बिछाने का काम पहले ही पूरा किया जा चुका है।

काशीरामपुर तल्ला में 21 एमएलडी क्षमता के एसटीपी का निर्माण तेजी से चल रहा है। इसे अगले साल मार्च तक पूरा कराने का लक्ष्य है। प्लांट शुरू होने के बाद 15 वर्ष तक इसके अनुरक्षण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आशीष चमोली, जेई नमामि गंगे प्रोजेक्ट पेयजल निगम ऋषिकेश।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें