कोटद्वार। सोमवार रात करीब 10 बजे नजीबाबाद रोड स्थित एक परचून की दुकान में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है।
सोमवार रात करीब नौ बजे नजीबाबाद रोड प्रेम नगर में स्थित परचून की दुकान के मालिक और कर्मचारी दुकान बंद करके घर चले गए। करीब साढ़े 10 बजे आसपास के लोगों ने देखा कि दुकान के अंदर से धुआं निकल रहा है। इसकी सूचना उन्होंने दुकान के संचालक राकेश ऐरन को दी। वह तुरंत मौके पर पहुंचे और दुकान का शटर खोलकर देखा तो अंदर से आग की लपटें उठ रही थीं। उन्होंने अग्निशमन विभाग को घटना की जानकारी दी। अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और उसने आग पर काबू पाया। राकेश ऐरन ने बताया कि आग से दुकान में रखा डिस्पोजल के बंडलों, दालों, माचिस के बंडलों, सरसों व रिफाइंड तेल के कनस्तर समेत करीब चार लाख का सामान जलकर राख हो गया है। उन्होंने बताया कि दुकान के सिर्फ अगले हिस्से में ही आग लगी है। पिछला हिस्सा आग की चपेट में आने से बच गया। आग लगने का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है, लेकिन अनुमान है कि शॉट सर्किट के कारण आग लगी होगी।
फोटो