संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर परिनिर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में छह दिसंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी चंद्रशेखर भट्ट ने बताया कि शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में मंगलवार को बैंक, कोषागार व उपकोषागार के अलावा सभी सरकारी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।
कैश लैश बैंकिंग के प्रयास हुए तेज
जिले में कैश लैश बैंकिंग शुरू करने के लिए प्रयास तेज हो गए हैं। जिला प्रशासन की पहल पर कॉमन सर्विस सेंटरों में सबसे पहले यह व्यवस्था शुरू होगी। इसके लिए सेंटर संचालकों को जल्द पीओएस मशीन के लिए आवेदन करना होगा। यही नहीं ऐप के माध्यम ये उपभोक्ताओं का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की प्रक्रिया का लाभ ग्रामीणों को बताया। जनवरी से यह व्यवस्था शुरू करने के लिए सर्विस सेंटरों से कहा गया है।
ब्लाक सभागार में कॉमन सर्विस सेंटर संचालकों की कार्यशाला हुई। इसमें कॉमन सर्विस सेंटर के परियोजना प्रबंधक पवन गैरोला, जिला परियोजना अधिकारी हेमंत सती ने कहा कि एक सेंटर संचालक को दिसंबर तक 40 व्यापारियों और 100 ग्रामीणों को कैश लैश बैंकिंग से जोड़ना है। इसके लिए सेंटर संचालकों को 100 रुपये प्रति व्यापारी और 10 रुपये प्रति ग्रामीण बोनस के रूप में दिया जाएगा। यही नहीं गांवों में कैश लैश बैंकिंग के लिए जागरूकता अभियान कर अधिकाधिक कैश लैश बैंकिंग को बढ़ावा देने की पहल भी करनी होगी।
प्रशिक्षकों ने बताया कि एक जनवरी से सभी कॉमन सर्विस सेंटरों में कैश लैश सर्विस शुरू होनी चाहिए ताकि ग्रामीण बाजारों की दुकानों में यह व्यवस्था शुरू हो सके। कार्यशाला में पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक विजय कुमार, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के बृजकिशोर शर्मा सहित अन्य बैंक अधिकारियों ने भी जानकारी दी। इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष कुशल बिष्ट, ताजबर सिंह कंडारी, कॉमन सेंटर संचालक महेंद्र सिंह, राकेश पंत, संदीप आर्य, राहुल खंडूड़ी, संतोष नेगी, सोनू नौटियाल, प्रबल नेगी, कुलदीप सिंह और विजय आदि मौजूद थे।