द्वारीखाल ब्लाक के इंटर मीडिएट कालेज कांडाखाल के प्रांतीयकरण की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के तहत विद्यालय में तालाबंदी करने पहुंचे ग्रामीणों पर छात्र-छात्राओं ने पत्थरबाजी की और ग्रामीणों पर मिट्टी और मिर्ची पाउडर फेंका। ग्रामीणों ने जबरन विद्यालय में तालाबंदी कर दी।
बृहस्पतिवार को आंदोलन संयोजक सत्य प्रसाद कंडवाल के नेतृत्व में ग्रामीण कांडाखाल बाजार में एकत्र हुए। उन्होंने विद्यालय तक नारेबाजी के साथ जुलूस निकाला और विद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। संघर्ष समिति के अध्यक्ष एसपी बिंजोला ने बताया कि उन्होंने विद्यालय प्रशासन को पूर्व में दो नवंबर तक विद्यालय के प्रांतीयकरण के लिए प्रस्ताव भेजने और एक कापी उन्हें देने का नोटिस दिया था। ऐसा नहीं होने पर विद्यालय में तालाबंदी करने की चेतावनी दी थी, लेकिन, विद्यालय प्रशासन ने ऐसा कुछ नहीं किया। तय कार्यक्रम के तहत क्षेत्र वासी क्षेत्रीय पटवारी बीएस चौहान के साथ जैसे ही विद्यालय में तालाबंदी करने पहुंचे।
विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों को आगे कर दिया। बच्चों ने ग्रामीणों पर पत्थर, मिट्टी और मिर्ची पाउडर फेंकना शुरू कर दिया, जिससे ग्रामीण तितर वितर हो गए। कुछ देर बच्चों को समझाने पर वे वहां से चले गए। उसके बार ग्रामीणों ने विद्यालय पर तालाबंदी कर दी।
इस अवसर पर संयोजक सत्य प्रसाद कंडवाल, नत्थी प्रसाद नैथानी, राजपाल सिंह तोमर, कृपाल सिंह तोमर, हरपाल सिंह तोमर, बलवीर सिंह बिष्ट, सुरेंद्र सिंह, दिनेश धूलिया, हेमचंद कंडवाल, जनार्द्धन प्रसाद कंडवाल, दिनेश चंद्र कंडवाल, राम प्रसाद कंडवाल, हर्षदीप नैथानी, किरन नैथानी, जगदीश बड़थ्वाल, खुशहालमणी कंडवाल, ऋषि कंडवाल, अबजल अहमद, मुस्ताक अली व मो. रफीक आदि मौजूद थे।